बाबूलाल अपने पैतृक गांव कोदाईबांक पहुंचे, सुनीं लोगों की समस्यायें

बाबूलाल अपने पैतृक गांव कोदाईबांक पहुंचे, सुनीं लोगों की समस्यायें

कहा-जब तक राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक राज्य और राज्य के लोगों की भलाई नहीं होने वाली

डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : पूर्व मुख्य मंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कोदाईबांक स्थित अपने पैतृक आवास पर क्षेत्र के ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर कुशल क्षेम पूछा और लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान तिसरी के खोरों,भंडारी,चंदौरी आदि गांवों से बड़ी संख्या में लोग कोदाईबांक आए और पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी को अपनी और अपने गांव की समस्याएं सुनाई। भंडारी पंचायत से आए लोगों ने तिसरी के गादी और देवरी के जेवड़ा के बीच में स्थित नदी में पुल बनवाने और जेवड़ा गांव तक सड़क निर्माण करवाने की गुहार लगाई जबकि अन्य लोगों ने विभिन्न तरह की समस्याएं सुनाई और निदान करने की गुहार लगाई। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और जल्द ही निदान करवाने की बात कही। पूर्व मुख्य मंत्री बाबूलाल मरांडी ने साथ ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि राज्य में विकास कार्य थम गया है। ठेकेदारों ने जो भी काम किया है सरकार उसका भुगतान तक नहीं कर पा रही है। इतना ही वृद्ध लोगों को पेंशन भी नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में हत्या की घटना और भ्रष्टाचार बेकाबू हो गया है। बगैर चढ़ावा के कहीं भी किसी का काम नहीं होता है। जब तक राज्य में भाजपा की सरकार नहीं बनेगी, तब तक राज्य और राज्य के लोगों की भलाई नहीं होने वाली है। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज यादव,भाजपा के वरिष्ठ नेता रामचन्द्र ठाकुर, उदय साव, चन्दौरी मंडल अध्यक्ष सुनील साव, कपिल यादव, मो इलियास, अनिल साव, नितेश यादव,ब विनोद पांडेय, राजेंद्र पांडेय, नागो यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top