बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

भाषण व निबंध लेखन में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

बलियापुर: हिंदी पखवाड़ा के मौके पर बीबीएम कॉलेज में सोमवार को भाषण एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में रिया मंडल प्रथम, मनाली आचार्य द्वितीय एवं सोनू कुमार महतो तृतीय स्थान पर रहे। निबंध लेखन में चयनित प्रतिभागियों को भी पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मौके पर हिंदी विभाग के अवकाश प्राप्त प्राध्यापक डॉक्टर सरोज कुमार सिन्हा, डॉ रामचंद्र यादव, प्राचार्य डॉ जितेंद्र महतो , प्रोफेसर सुकुमार महंत , डॉ बीपी महतो, डॉ उषा कुमारी, डॉक्टर ममता कुमारी , डॉक्टर परिमल कुमार, डॉक्टर पुष्पा कुमारी आदि थे।
————————————————


यूजीसी नेट परीक्षा में सफल छात्रा को किया सम्मानित

बलियापुर: यूजीसी नेट परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली बलियापुर की रेखा कुमारी को सोमवार को कुड़मी विकास मोर्चा ने सम्मानित किया। मोर्चा‌ के पदाधिकारी मोदीडीह स्थित छात्रा के आवास पहुंचे और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मौके पर मोर्चा के केंद्रीय महासचिव राजू महतो, अशोक कुमार महतो के अलावा छात्रा के पति सौतम महतो, परिमल महतो, अनिल महतो, चंद्र मोहन महतो आदि थे।
—————————————————–


बीबीएम कॉलेज के प्रोफेसर हुए सम्मानित

बलियापुर: केंद्र सरकार द्वारा अनुमोदित वर्ल्ड कल्चर एंड एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमीशन द्वारा बीबीएम कॉलेज बलियापुर के प्राध्यापक प्रो एपी भंडारी को भारतीय पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर बलियापुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सोमवार को एक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान बांग्ला भाषा उन्नयन समिति ने  प्रो भंडारी को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर बेंगु ठाकुर, नारायण चंद्रपाल, परितोष घोषाल, साधन चटर्जी, चितरंजन महतो, गिरधारी अग्रवाल, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया विजय गोराई, संजय गोराई आदि थे।
————————————————–
दुर्गोत्सव को लेकर कर्माटांड़ और सुरुंगा में बैठक

बलियापुर: सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी कर्माटांड़ की बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक में धूमधाम के साथ पूजनोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इसकी जानकारी देते हुए दुर्गा पूजा कमेटी के जगदीश रवानी ने बताया कि इस वर्ष कर्माटांड़ में दुर्गा पूजा के मौके पर कई संस्कृतिक  कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बैठक में पूजा कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे। दूसरी ओर सुरूंगा में हुई बैठक में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया।
—————————————————


नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमिता की संस्कृति से अवगत हुए बच्चे

बलियापुर: पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को बीआईटी सिंदरी नवाचार परिषद की ओर से नवाचार एवं उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के करीब 200 छात्राओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम डीआईसीई के अंतर्गत आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विद्यालय स्तर पर डिजाइन, नवाचार, रचनात्मकता एवं उद्यमिता की संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस दौरान विद्यार्थियों को आसपास के वास्तविक समस्याओं की
पहचान करने, नए विचार विकसित करने तथा उन विचारों को व्यवहारिक समाधानों में परिवर्तित करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर उधमशील कौशल  विकास का आयोजन किया गया। मौके पर सिंदरी बीआईटी नवाचार परिषद के डॉक्टर राहुल कुमार, कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन मधुमिता कुमारी, डॉक्टर प्रकाश कुमार आदि थे।
—————————————————-


स्वस्थ समाज के लिए सुपोषित होना जरूरी

बलियापुर: आंगनबाड़ी केंद्र सुरुंगा में सोमवार को राष्ट्रीय पोषण माह के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उदघाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के लिए महिला एवं बच्चों को सुपोषित होना बहुत जरूरी है। उन्होंने सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोषण योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। मौके पर विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों की सेविका व सहायिका थी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top