चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा एवं जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को छोटा नागपुर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, गांधी चौक खुखरा में मेरे सपनों का भारत व विकसित भारत 2047 विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

विद्यार्थियों ने चित्रों और भाषण के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत को लेकर अपनी कल्पनाओं और विचारों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता, रचनात्मक सोच और विकसित भारत की परिकल्पना को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय, हरलाडीह मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय, विद्यालय के प्राचार्य सुखनाथ महतो एवं उप प्राचार्य राजेंद्र विश्वकर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि देश के विकास में युवाओं और विद्यार्थियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। मौके पर पंकज मिश्रा, उत्तम वर्मा, हीरालाल सिंहा, विवेक पाण्डेय और बसंत सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top