सनशाइन क्लब की सराहनीय पहल: इंटरनेशनल इनर व्हील अध्यक्ष के हाथों जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को मिली ट्राइसाइकिल, खुशी से छलकी आंखें

सनशाइन क्लब की सराहनीय पहल: इंटरनेशनल इनर व्हील अध्यक्ष के हाथों जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को मिली ट्राइसाइकिल, खुशी से छलकी आंखें

 मैत्री संध्या में सेवा का संगम, गिरिडीह सनशाइन की अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष इंगेलॉग विंडमैन ने की सराहना

डीजे न्यूज,गिरिडीह :

इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने एसोसिएशन लक्ष्य–“वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल–जड़ों से जुड़ें, खुशियाँ फैलाएँ” के अंतर्गत चलने में असमर्थ एक जरूरतमंद बुजुर्ग महिला को ट्राइसाइकिल प्रदान कर सेवा, संवेदना और मानवता की मिसाल पेश की।

पटना में आयोजित ‘मैत्री संध्या’ कार्यक्रम के दौरान अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील अध्यक्ष इंगेलॉग विंडमैन, एसोसिएशन अध्यक्ष विनुथा हरीश एवं जिला अध्यक्ष प्रियाका कुमार ने रिबन काटकर बुजुर्ग महिला को ट्राइसाइकिल भेंट की। इस गौरवपूर्ण अवसर पर क्लब की कोषाध्यक्ष रश्मि गुप्ता भी उपस्थित रहीं।

ट्राइसाइकिल पाकर बुजुर्ग महिला बेहद भावुक और प्रसन्न हुईं। उन्होंने क्लब एवं उपस्थित पदाधिकारियों को ढेरों आशीर्वाद दिया। अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील अध्यक्ष इंगेलॉग विंडमैन एवं एसोसिएशन अध्यक्ष विनुथा हरीश ने क्लब के इस सेवा कार्य की विशेष सराहना करते हुए ऐसे सार्थक प्रयास निरंतर जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

अध्यक्ष राखी झुनझुनवाला के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन लगातार जरूरतमंदों की सहायता एवं समाज सेवा से जुड़े कार्य कर रहा है। क्लब का उद्देश्य ऐसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को सहयोग के साथ-साथ सम्मान, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता प्रदान करना है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top