चतरो ज्वेलर्स लूट में बड़ी कामयाबी, SDPO अमरेंद्र कुमार ने किया खुलासा-देवघर से संतोष पासवान गिरफ्तार, पांच फरार आरोपियों की तलाश जारी

चतरो ज्वेलर्स लूट में बड़ी कामयाबी, SDPO अमरेंद्र कुमार ने किया खुलासा-देवघर से संतोष पासवान गिरफ्तार, पांच फरार आरोपियों की तलाश जारी

डीजे न्यूज, देवरी (गिरिडीह) : देवरी थाना परिसर में खोरीमहुआ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार के द्वारा रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 16 अगस्त की शाम को देवरी थानान्तर्गत चतरो स्थित न्यू स्वर्ण शांति ज्वेलर्स के संचालक सह इसी थाना क्षेत्र के जमडीहा निवासी श्याम सुन्दर सोनार, व वर्तमान पता- इसी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान घासीडीह के द्वारा अपने दुकान को बंद कर घर जाने के क्रम में सुनसान जगह पर कुछ अपराधियों के द्वारा देर शाम को गोली चलाकर लूट की घटना का खुलासा किया जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी रहने की बात कही गई।

इस बाबत एसडीपीओ कुमार ने बताया कि घटना में कुल छह आरोपी का नाम आया है जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है शेष पांच आरोपी की गिरफ्तारी हेतु छापामारी चल रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पीड़ित श्याम सुन्दर सोनार के द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में देवरी थाना में काण्ड दर्ज कर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह के द्वारा काण्ड के त्वरित उद्भेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खोरीमहुआ के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। जिसके तहत छापामारी दल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों का सत्यापन किया गया एवं लगातार छापामारी अभियान का संचालन किया गया। इस घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल को पूर्व में बरामद भी किया गया था।

इस संदर्भ में जाँच करने पर ज्ञात हुआ कि घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल किसी अन्य व्यक्ति से लूटी गई है एवं उक्त मोटरसाइकिल का नम्बर प्लेट बदलकर इस घटना को घटित करने में प्रयोग किया गया है। छापामारी दल के द्वारा घटना में शामिल आरोपी बिहार के जमुई जिला स्थित चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के बेलाटांड़ (माधोपुर) निवासी 27 वर्षीय संतोष पासवान उर्फ चरकु को देवघर जिले से गिरफ्तार किया गया तथा इनके स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर इस घटना में लूटे गये चाँदी के कुछ ज्वेलरी एवं अभियुक्त का एक मोबाइल भी बरामद कर विधिवत जप्त किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है।

क्या हुआ बरामद

लूट की गई सामानों में एक चांदी का चैन, दो पीस चांदी का बिछिया, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त एक पल्सर और एक अपाची सहित दो बाइक बरामद की गई।

छापामारी टीम में शामिल पदाधिकारी

छापामारी टीम में मुख्य रूप से गावां पुलिस निरीक्षक रोहित कुमार महतो, देवरी थाना प्रभारी श्वेता कुमारी, भेलवाघाटी थाना प्रभारी निरंजन कच्छप, देवरी थाना एसआई सह अनुसंधानकर्ता रिषु कुमार सिन्हा, देवरी थाना एसआई उपेन्द्र कुमार यादव, तकनीकी शाखा और देवरी थाना सशस्त्र बल मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top