हर नागरिक के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए : भागीरथ पासवान
भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं बीएलओ : सतीश केडिया
डीजे न्यूज, गिरिडीह : लोकतंत्र में जनता का वोट सर्वोपरि है। इसलिए हर नागरिक के वोट की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए। उक्त बातें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता भागीरथ पासवान ने रविवार को गिरिडीह परिसदन में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।
उन्होंने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े किए। वोट चोरी के आरोपों को गंभीर बताते हुए निष्पक्ष जांच और चुनावी प्रक्रियाओं को सार्वजनिक करने की मांग की। कहा कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल के दौरान मतदाता सूची के एसआईआर से जुड़े फैसलों पर आयोग के भीतर से ही आपत्तियां आई हैं। रिपोर्टों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधु और विवेक जोशी द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा चुनावी डेटा से जुड़े मामलों में कम से कम 14 आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। इस पर आयोग के अंदर दर्ज आपत्तियों और उन पर लिए गए फैसलों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए। डॉ पी नैयर ने कहा कि चिन्हित करके एससी, एसटी, ओबीसी व माइनोरिटी के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे है। जेन जी के द्वारा आवाज उठाने पर मोदी सरकार डर गई है। जेन जी को भी चिन्हित कर नाम काटने का काम किया ज रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर षंड़यंत्र करने का आरोप लगाया। कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी इन सब चीजों के खिलाफ लगातार आवाज उठा रहे है। 28 सितंबर को गिरिडीह में भी जोरदार प्रदर्शन होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने आरोप लगाया कि कई बीएलओ भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहे है। दो दिन में दावा आपत्ति का समय खत्म होनेवाला और कई लोगों को नोटिस भी नहीं दिया गया है। नोटिस के साथ दस्तावेज जमा करनेवाले लोगों को रिसिविंग भी नहीं दिया जा रहा है। आधार कोर्ड को इनवेलिड कर दिया गया। वहीं कागजात मांगे जा रहे है जिनको लोग प्रस्तुत नहीं कर पाएंगें। संविधान के खिलाफ काम किया जा रहा है। कहा कि चुनाव आयोग के खिलाफ सोमवार को गिरिडीह में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन होगा। प्रेस वार्ता में अशोक विश्वकर्मा, महमूद अली खान, डॉ समीर राज चौधरी, निजामुद्दीन सहित कई कांग्रेसी थे।