संयुक्त मोर्चा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

संयुक्त मोर्चा ने मुख्य चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

डीजे न्यूज, धनबाद: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर देशभर में जारी विरोध के बीच धनबाद में भी संयुक्त मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया गया। रणधीर वर्मा चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें रखीं। इस दौरान यूजीसी कानून वापस लेने की मांग भी की गई। संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर वे लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशभर में आक्रोश है। हम लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आंदोलन कर रहे हैं। हमारी मांग है कि यूजीसी कानून को वापस लिया जाए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top