बच्चों ने कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बच्चों ने कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा का किया प्रदर्शन

डीजे न्यूज, सिजुआ(धनबाद): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को एमटीएम मध्य विद्यालय रामपुर में 25 करोड़ बच्चों के “सपनों का भारत” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई । बच्चों ने  कल्पनाशक्ति और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शित करते हुए आकर्षक चित्र बनाएं। भाजपा के सिनीडीह मंडल अध्यक्ष सोनू श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर प्रधानाचार्य संजीव कुमार , शिक्षक रंजीत कुमार , शोभा देवी  , सरस्वती देवी , बिनोद महतो , अनीता देवी , अर्जुन महतो, अमित सरकार , मनोज पासवान , मंटू रजवार , गणेश बाउरी लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top