विश्व फार्मेसी दिवस पर सलूजा गोल्ड कॉलेज में नुक्कड़ नाटक कर बताया फार्मासिस्ट का महत्व
डीजे न्यूज, गिरिडीह : विश्व फार्मेसी दिवस के अवसर पर शुक्रवार को सलूजा गोल्ड कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष विश्व फार्मेसी दिवस की थीम “Empowering Pharmacists for Healthier Futures” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में फार्मासिस्ट की भूमिका, दवाओं के सुरक्षित एवं सही उपयोग तथा स्वस्थ भविष्य के निर्माण में फार्मेसी के महत्व के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा।
कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। नाटक के माध्यम से फार्मेसी के महत्व, फार्मासिस्ट की जिम्मेदारियों तथा स्वास्थ्य सेवा में उनके योगदान को प्रभावी एवं मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया।
प्राचार्य ने कहा, “इस वर्ष की थीम ‘Empowering Pharmacists for Healthier Futures’ हमें यह संदेश देती है कि सशक्त और ज्ञानवान फार्मासिस्ट ही बेहतर एवं स्वस्थ भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ समाज और मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को भी समझना चाहिए।”
कॉलेज HOD के द्वारा, विद्यार्थियों द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि पढाई के साथ-साथ इस तरह के कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, उनमें नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं।