बिरनी में झुंड से भटके हाथी का आतंक-दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक विद्यालय में की तोड़फोड़

बिरनी में झुंड से भटके हाथी का आतंक-दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, प्राथमिक विद्यालय में की तोड़फोड़

डीजे न्यूज, गिरिडीह : बिरनी प्रखंड के बंगरा कला गांव में बीती रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। झुंड से भटके एक हाथी के हमले में बुधन यादव और उनके सगे भाई महादेव यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

हाथी ने बेहराबाद गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी जमकर तोड़फोड़ की। विद्यालय के खिड़की-दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिए और स्कूल में रखे मध्यान्ह भोजन के चावल सहित अन्य सामान को बर्बाद कर दिया।

लगातार हाथियों के उत्पात से ग्रामीण भय में जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top