राजपूत विचार मंच ने जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह को किया सम्मानित

राजपूत विचार मंच ने जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह को किया सम्मानित

डीजे न्यूज, धनबाद: राजपूत विचार मंच की ओर से बुधवार को महुदा में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, केंद्रीय उपाध्यक्ष उमेश सिंह, जिला सचिव सी.पी. सिंह एवं रामप्रवेश सिंह को सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र सिंह और बजरंगी सिंह की ओर से आयोजित
समारोह में संगठन को मजबूत बनाने और समाज में एकजुटता कायम रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सामाजिक हितों के लिए आपसी समन्वय और संगठनात्मक एकता जरूरी है।
मौके पर मंच के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि समाज को जोड़ने और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने समाज के लोगों से एकजुट होकर समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।
कार्यक्रम में चंदन सिंह (खरखरी), धर्मेंद्र सिंह (टुंडू), छोटू सिंह (टुंडू), मुन्ना सिंह (मुराईडीह), अभिषेक सिंह (नवागढ़), शुभम सिंह (सोनारडीह), दीपू एवं अरूप समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top