बिनोद बाबू के सामाजिक व शैक्षणिक योगदान को किया गया याद

बिनोद बाबू के सामाजिक व शैक्षणिक योगदान को किया गया याद

राजगंज:  महान समाजसेवी एवं जननायक विनोद बिहारी महतो की जयंती के अवसर पर बुधवार को राजगंज के राजा बांसपहाड़ स्थित विनोद धाम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विनोद बिहारी महतो के सामाजिक, शैक्षणिक एवं झारखंड आंदोलन में योगदान को याद किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत चंदन, पुष्प एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी समेत अन्य लोगों ने विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सांसद ने बिनोद धाम के बाउंड्री वाल का शिलान्यास का किया। सांसद ने कहा कि विनोद बिहारी महतो ने झारखंड आंदोलन और झारखंड के गठन के लिए महत्वपूर्ण संघर्ष किया। क्षेत्र के अधिकारों और विकास के लिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि विनोद बिहारी महतो की स्मृतियों को संजोने के लिए एक भवन और बिनोद बाबू की विशाल आदमकद प्रतिमा स्थापित किया जायेगा। प्राकृतिक वातावरण की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि चारों ओर पहाड़ों के बीच स्थित यह स्थान विनोद बिहारी महतो की स्मृतियों को और भी विशेष बनाता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शंकर किशोर महतो ने की। आयोजक गिरधारी महतो ने लोगों से विनोद बिहारी महतो के विचारों को अपनाने और समाज में शिक्षा एवं जागरूकता को बढ़ावा देने की अपील की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top