रेलवे की खबरें:-

रेलवे की खबरें:-

डीआरएम ने धनबाद-पाथरडीह रेलखंड का किया

डीजे न्यूज, धनबाद: डीआरएम अखिलेश मिश्र ने बुधवार को धनबाद-पाथरडीह रेलखंड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रधानखांटा-पाथरडीह दोहरीकरण रेल लाइन में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। पाथरडीह रेलवे स्टेशन एवं पाथरडीह वैगन डिपो का भी जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों के साथ उनके हितों एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़े विषयों पर संवाद किया गया। इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।
—————————————————

स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

धनबाद: ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत बुधवार को विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के प्रति जागरूकता हेतु डोर-टू-डोर अभियान चलाया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को गीले एवं सूखे कचरे को क्रमशः हरे एवं नीले डस्टबिन में अलग-अलग रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, सतत विकास एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्टेशनों एवं कार्यालय भवनों पर स्थापित सोलर पैनलों की विशेष सफाई की गई । अभियान के दौरान स्कूली छात्रों का कोचिंग डिपो, धनबाद का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया, जहाँ उन्हें ऑटोमैटिक कोच वाशिंग प्लांट (ACWP) की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष प्रदर्शन कराया गया।  छात्रों को बताया गया कि ACWP पारंपरिक सफाई पद्धति की तुलना में 80 प्रतिशत तक पानी की बचत करता है तथा रीसाइकिल्ड पानी के उपयोग से ट्रेनों की तेज एवं प्रभावी सफाई सुनिश्चित करता है।
—————————————————–

मानांवाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में किया जाएगा बदलाव

धनबाद: उत्तर रेलवे में फिरोजपुर मंडल के मानांवाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग के मद्देनजर ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया जाएगा।

मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें
गाड़ी सं.गाड़ी का नामपरिवर्तित मार्गमार्ग परिवर्तन की तिथि
18104अमृतसर-टाटा जलियांवाला बाग एक्सप्रेस, अमृतसर- तरन तारन- ब्यास, 23.09.26

18101टाटानगर-जम्मू तवी एक्सप्रेस,जलंधर छावनी- मुकेरियां- पठानकोट,23.09.26, 25.09.26,

27.09.26 को अमृतसर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12380 अमृतसर-सियालदह  जलियांवाला बाग एक्सप्रेस को अमृतसर से 185 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाया जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top