आरके सिन्हा की 75वीं जयंती पर संगत-पंगत का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम में गूंजे गीत-संगीत
डीजे न्यूज, धनबाद : संगत पंगत ट्रस्ट एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जिला धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पूर्व सांसद सह एसआईएस सिक्योरिटी के संस्थापक आर के सिन्हा की 75वीं जन्म जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन धनबाद स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर मंदिर सह चित्रगुप्त मंदिर परिसर में किया गया।
इस अवसर पर मंगलवार की शाम को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन में कायस्थ समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आरके सिन्हा के सामाजिक एवं सामुदायिक योगदान को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की गई।
जयंती समारोह के अवसर पर ‘संगीत सभा’ का भी आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने गीत-संगीत की प्रस्तुतियों से माहौल को सुरमय बना दिया। तबला, हारमोनियम समेत विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। श्रोताओं ने संगीत कार्यक्रम का आनंद लिया और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
आयोजन में अमितेश सहाय, झारखंड प्रदेश संयोजक, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के धनबाद जिलाध्यक्ष रवि भूषण श्रीवास्तव, संजय बख्शी, संजीव रंजन, प्रभाकर सिन्हा, अमित सिन्हा, डॉ. आर. सी. श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव, शैलेश श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, आलोक नारायण सिन्हा, डॉ के सी श्रीवास्तव, आर के सहाय, मुरारी श्रीवास्तव, राजकुमार वर्मा, अशोक सिन्हा, नीतू तिवारी, बिपिन सिन्हा सतीश सिन्हा, श्याम लाल त्यागी, तृप्ति श्रीवास्तव, संजय सिन्हा मनोज सिंह, डॉ. मीना श्रीवास्तव, बिनोद बिहारी प्रसाद सिन्हा, डॉ. बी. पी. सिन्हा, रूपक सहाय, नीतू, राकेश कुमार सहाय, डॉ. जे. रंजन, महेंद्र कुमार वर्मा, संध्या श्रीवास्तव, भारती सिन्हा, राजीव श्रीवास्तव, रोशन सिन्हा, मधु सिन्हा सहित समाज के कई गणमान्य लोग एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक एकजुटता, आपसी सहयोग और समाज के हित में सामूहिक रूप से कार्य करने का संदेश दिया गया। समारोह में मौजूद लोगों ने आरके सिन्हा की 75वीं जयंती को सामाजिक एवं सांस्कृतिक रूप से यादगार बनाने की दिशा में आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना की।