तिसरी के जमामो देवी मंदिर में आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दुग्धाभिषेक

तिसरी के जमामो देवी मंदिर में आस्था का सैलाब, 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया दुग्धाभिषेक

डीजे न्यूज, तिसरी, गिरिडीह : भादो माह के अंतिम मंगलवार को तिसरी प्रखण्ड के दक्षिणी छोर पर स्थित जमामो देवी माता मंदिर में दुग्धाभिषेक करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इसमें महिलाओं की संख्या सर्वाधिक थी। श्रद्धालुओं ने घंटों लाइन में लगकर माता रानी पर दुग्धाभिषेक किया।

यूं तो साल भर मंगलवार और शनिवार को माता रानी पर दुग्धाभिषेक के लिए भक्तों का हुजूम उमड़ा रहता है, लेकिन भादो माह में जमामो देवी माता पर दूध चढ़ाने की अलग ही महत्ता है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष रवींद्र राय उर्फ रवि राय सहित मंदिर के पुजारी रामअवतार पांडेय व मनोज पांडेय के अनुसार मंगलवार को लगभग 30 से 35 हजार श्रद्धालुओं ने जमामो देवी माता पर दुग्धाभिषेक किया। श्रद्धालु पास की नदी तट पर स्नान-ध्यान कर कड़ी धूप में घंटों कतार में लग कर बारी-बारी से माता रानी पर दुग्धाभिषेक किया। कई महिलाओं ने नदी तट से ही दंडवत देते हुए मंदिर परिसर पहुंची और देवी माता की पूजा अर्चना की। यहां ऐसी कई चमत्कारिक कथाएं सुनने को मिलती है, जिसमें देवी माता अपने यहां आने वाले भक्तों की मन्नतें पूर्ण करती हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top