कतरास की जनता ने किया आह्वान, 23 को स्वतः बंद रखेंगे प्रतिष्ठान
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बीसीसीएल और डीजीएमएस की अनदेखी रवैया का खामियाजा भुगत रहे कतरास के नागरिक गुरुवार को अपने-अपने प्रतिष्ठानों को स्वत: बंद रखेंगे। यह निर्णय मंगलवार को राजस्थानी समाज भवन में
कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा की हुई बैठक में लिया गया। बता दें कि कतरासवासी बीसीसीएल और डीजीएमएस के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। बीते दिनों मशाल जुलूस निकाल आंदोलन का शंखनाद किया गया था। इसी कड़ी में आज हुई बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि गुरुवार को आम जनता अपने प्रतिष्ठान को बन्द करके चट्टानी एकता का परिचय देगी। लोगों ने कहा की जनता कतरास क्षेत्र को बचाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी। लोगों ने कहा कि बीसीसीएल प्रबंधन यदि नहीं चेता और भूधंसान बन्द नहीं करवाया तो कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा 12 एरिया का चक्का जाम करेगी। बैठक की अध्यक्षता किशोरी गुप्ता ने की। संचालन चुन्ना यादव ने किया। बैठक में प्रदीप पांडे, प्रकाश गुप्ता, चुन्ना यादव, मनोज गुप्ता, दीपक अग्रवाल, राजकुमार मधु, राजेश स्वर्णकार, पंकज गुप्ता, मो अमान, बबलू भगत, मो अफसर उर्फ छोटू, कौशर खान, अशोक चौधरी, अशोक गुप्ता, मो महबूब, इम्तियाज मास्टर, रियाज बीड़ी, मदन झा, साजिद अंसारी, तौहीद, संजय गुप्ता, राजेश गुप्ता, दिनेश जेठवा, राजकुमार अग्रवाल, विनय कृष्ण गुप्ता, रितेश गुप्ता, अर्जुन तिवारी आदि थे।