मड़वाटांड़ गांडेय के निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर तांबे के तार लूटे

मड़वाटांड़ गांडेय के निर्माणाधीन पावर हाउस में हथियारबंद बदमाशों का धावा, गार्ड को बंधक बनाकर तांबे के तार लूटे

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला के गांडेय प्रखंड क्षेत्र के मड़वाटांड़ में निर्माणाधीन पावर हाउस में देर रात हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोलकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। अपराधियों ने मौके पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को रिवॉल्वर का भय दिखाकर अपने कब्जे में ले लिया और इसके बाद निर्माणाधीन पावर हाउस में रखे कीमती सामान को खंगालना शुरू कर दिया।

बताया जाता है कि बदमाशों ने ट्रांसफार्मर में लगे तांबे के तार सहित अन्य कीमती सामान को अपने साथ ले गए। वारदात के दौरान अपराधियों ने ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचाया। ट्रांसफार्मर का चिमनी बुश क्षतिग्रस्त करने के साथ उसमें मौजूद तेल को भी बर्बाद कर दिया गया।

गार्ड के मुताबिक, देर रात हथियारबंद बदमाश निर्माणाधीन परिसर में पहुंचे और रिवॉल्वर दिखाकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद अपराधियों ने आराम से लूटपाट की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद गांडेय थाना प्रभारी आनंद प्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए वहां मौजूद कर्मियों और सिक्योरिटी गार्ड से पूछताछ की। पुलिस टीम ने लूटे गए सामान और क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का भी निरीक्षण किया।

गांडेय इंस्पेक्टर कमलेश पासवान ने बताया कि पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वारदात में कितने अपराधी शामिल थे, लूटे गए सामान की वास्तविक कीमत कितनी है और अपराधियों की पहचान कैसे की जा सकती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top