गिरिडीह में नगर थाना के पीछे बुजुर्ग महिला की राशन दुकान से पांच हजार नगदी समेत हजारों का सामान ले उड़े अपराधी

गिरिडीह में नगर थाना के पीछे बुजुर्ग महिला की राशन दुकान से पांच हजार नगदी समेत हजारों का सामान ले उड़े अपराधी
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के धारियाडीह में देर रात चोरों ने एक बुजुर्ग महिला की छोटी राशन दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 5 हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए।
दुकान चलाकर गुजर-बसर करने वाली चिंता देवी ने सुबह दुकान पहुंचकर देखा तो ताला टूटा हुआ था और सामान बिखरा पड़ा था।
सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पीड़ित महिला ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही रात में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top