रेलवे ने बीमार यात्री को उपलब्ध कराई चिकित्सकीय सहायता

रेलवे ने बीमार यात्री को उपलब्ध कराई चिकित्सकीय सहायता

डीजे न्यूज, धनबाद: मंगलवार को जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई। इसकी सूचना
मुख्य टिकट निरीक्षक/चोपन यू. के. सिंह को मिलने पर उन्होने सहकर्मी पीयूष कुमार एवं रेलवे अस्पताल के कर्मचारी नवीन कुमार के साथ कोच संख्या S/6 की सीट संख्या 15 पर पहुंचे। उन्होंने बीमार यात्री से संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य स्थिति का जायजा लिया। यात्री की स्थिति को देखते हुए उन्हें परिवार सहित चोपन स्टेशन पर उतारा गया। इसके पश्चात रेलवे की त्वरित सहायता से एम्बुलेंस के माध्यम से यात्री को प्राथमिक उपचार केंद्र, राजकीय अस्पताल चोपन पहुंचाकर भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के बाद यात्री की स्थिति में सुधार हुआ। चिकित्सकों द्वारा समुचित एवं बेहतर उपचार के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की सलाह दी गई। हालांकि, प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य में राहत महसूस होने पर यात्री ने आगे की यात्रा जारी रखने का निर्णय लिया और अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। वह जबलपुर से नगर उंटारी तक की यात्रा कर रहे थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top