भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, करम पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं

भाई की लंबी उम्र के लिए बहनों ने रखा उपवास, करम पूजा में झूमर पर झूमीं महिलाएं

कोयलांचल में पारंपरिक रीति-रिवाज से मनाया गया करमा पर्व

मेथी पौधे की पूजा कर बहनों ने मांगी भाई की सुख-समृद्धि

डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद समेत पूरे कोयलांचल में करमा पूजा विधि-विधान और पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ मनाई जा रही है। भाई की लंबी आयु, स्वस्थ जीवन और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर बहनों ने दिनभर उपवास रखा और शाम को विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

करमा पूजा को लेकर कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में उत्सवी माहौल देखने को मिला। बहनों ने पारंपरिक तरीके से मेथी पौधे को स्थापित कर उसकी पूजा-अर्चना की और अपने भाइयों की दीर्घायु एवं सुखी जीवन की कामना की।

पूजा के दौरान पारंपरिक गीत और झूमर का भी आयोजन हुआ। महिलाएं पारंपरिक गीतों पर जमकर झूमती नजर आईं। पूजा को लेकर महिलाओं और बहनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

करमा पूजा में शामिल एक बहन ने बताया कि उन्हें इस पर्व का पूरे साल इंतजार रहता है। यह पर्व भाई-बहन के प्रेम और मजबूत रिश्ते का प्रतीक है। बहनें उपवास रखकर भगवान से अपने भाइयों की लंबी आयु और सुखी जीवन की प्रार्थना करती हैं।

पारंपरिक गीत, झूमर और पूजा-अर्चना के बीच धनबाद और कोयलांचल में करमा पूजा की रौनक देखते ही बन रही है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top