आज दूल्हा बने हैं नन्दलाल, जोड़ी का जवाब नहीं
धूमधाम से हुआ रुकमणी विवाह
डीजे न्यूज, धनबाद: जय जय राधावल्लभ प्यारों हरिवंश, जय जय राधा वल्लभ गुरु हरिवंश…भक्ति और अध्यात्म की लहरों में शंभू धर्मशाला में पुराना बाजार वासी डूबे हैं। कृष्ण की लीलाओं और प्रभु के विभिन्न रूपों के प्रसंग श्रोताओं को भाव विभोर कर रहे हैं। कथा के छठे दिन वृंदावन से आए कथावाचक प्रताप चन्द्र गोस्वामी ने गोपियों संग कृष्ण के संबंधों पर प्रकाश डाला। बताया कि कान्हा ने गोपियों के सारे अशुभों को नष्ट किया। उन्होंने भक्तों से कहा कि जिन घरों में भाई भाई में प्रेम नहीं, वहाँ देवों का वास नहीं हो सकता। कथा के दौरान गोस्वामी ने कहा कि तकनीक के दौर में मोबाइल ने लोगों को अलग थलग कर दिया है। बच्चे तो बच्चे, बड़े भी, हर कोई मोबाइल में डूबा हुआ है। गुरूजी ने बच्चों में संस्कार भरने की जरूरत पर जोर डाला।
भक्त लीन होकर भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं।
कथा के बीच भजनों की अमृत वर्षा से भक्त भावविभोर हो रहें थे।
आयोजन को सफल बनाने में सन्तोष देवी गोयल, मीनू गोयल, मंजू गोयल, रिंकी गोयल, वन्दना गोयल, नीरू गोयल, कुुसुम, पूनम गोयल, अनिश गोयल, मेघा गोयल, तन्नु, सरिता गोयल, टम्मू, विनायक गोयल, रीशु गोयल, रिमझिम, शुभम, दीपक, संस्कार, आशीष, तेजस्व गोयल, ओम प्रकाश गोयल, संतोष गोयल, सुशील गोयल, अंबिका गोयल, प्रमोद गोयल, विनोद गोयल, आकर्षण गोयल, लड्डू, मुरारी रिटोलिया, कृष्ण मुरारी मोदी, संजय सांवरिया, वैभव सांवरिया, मुरारी केसरिया, समेत गोयल परिवार के महिला पुरूष से लगे हुए हैं। कथा रोजाना 3 बजे अपराह्न से संध्या 6 बजे तक 21 सितम्बर तक चलेगी। 22 सितम्बर को महायज्ञ की पूर्णाहुति की जाएगी।