बलियापुर की खबरें:-

बलियापुर की खबरें:-

दुर्गा मंदिर के छत ढलाई कार्य में किया श्रमदान

बलियापुर: प्रधानखंता दुर्गा मंदिर के नवनिर्माण के दौरान रविवार को छत ढलाई कार्य में श्रमदान के लिए लोगों की काफी भीड़ जुटी। विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेता धर्मजीत सिंह, बेंगु ठाकुर आदि ने छत ढलाई कार्य में श्रमदान किया। श्रमदान में भाग लेने वालों में दुर्गा पूजा कमेटी प्रधानखंटा से जुड़े पंचायत समिति सदस्य अमित बनर्जी, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, विद्युत चक्रवर्ती, मिलन चक्रवर्ती, रवि गुप्ता, रमेश गोराई, अनिल महतो, मदन महतो, लखन बनर्जी समेत काफी संख्या में ग्रामीण थे।
——————————————————


यूजीसी नेट की परीक्षा में बलियापुर की बहू ने हासिल की सफलता

बलियापुर: मोदीडीह गांव की बहू रेखा कुमारी ने यूजीसी नेट 2026 की परीक्षा में सफलता हासिल कर ससुराल के साथ-साथ अपने माता-पिता एवं गांव का नाम रोशन किया है। रेखा कुमारी मोदीडीह गांव निवासी चंद्रमोहन महतो के पोता व बीबीएम कॉलेज के प्रोफेसर डॉ परिमल कुमार महतो के भतीजा सौतम कुमार महतो की पत्नी तथा तिलाटांड़ गांव के घुनु महतो एवं माता बुग्गू देवी की पुत्री है। उन्होंने इस परीक्षा में कुल 300 अंकों में 195 यानी 94.59% अंक हासिल किया है। रेखा कुमारी की इस सफलता को लेकर विधायक चंद्रदेव महतो, भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, बीबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर जितेंद्र महतो आदि ने उन्हें बधाई दी है।
—————————————————-
प्रखंड स्तरीय करम महोत्सव की तैयारियां पूरी

बलियापुर: बलियापुर स्थित प्लस टू हाई स्कूल मैदान में झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच की ओर से करमा पर्व के मौके पर  आयोजित होने वाले 27 वां प्रखंड स्तरीय  करमा महोत्सव व जावा नृत्य गीत प्रतियोगिता की तैयारी पुरी कर ली गई है। इसकी जानकारी देते हुए मंच के संयोजक सुनील कुमार महतो एवं बुधनलाल महतो ने बताया कि उक्त संस्कृतिक महोत्सव में विधायक चंद्रदेव महतो, झामुमो के वरिष्ठ नेता युद्धेश्वर सिंह, सिंदरी के एसपीडीओ पीसी महतो, बलियापुर के थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार के अलावा विभिन्न गांवों के दर्जनों जावा नृत्य दल के सैकड़ो महिलाओं के साथ-साथ अनेक गण्य मान्य लोग शामिल होंगे।
—————————————————-
अखबार विक्रेता का निधन
बलियापुर: परघा के सुफलडीह गांव निवासी अखबार विक्रेता 65 वर्षीय रोहन मंडल का ब्रेन हेमरेज के कारण रविवार को निधन हो गया । जानकारी के अनुसार 2 दिन पूर्व उन्हें घर में ही ब्रेन हेमरेज हो गया था। इलाज के लिए  आसनसोल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान निधन हो गया । वे बलियापुर क्षेत्र के सबसे पुराने अखबार विक्रेता थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी भानु देवी एवं विवाहिता चार पुत्रियां हैं। निधन का समाचार पाकर भाकपा माले नेता पूर्व मुखिया संतोष रवानी, भाजपा के गौर मंडल आदि उनके आवास पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट किया।
——————————————————


संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

बलियापुर: भाकपा माले की बैठक रविवार को केंदवाटांड़ कार्यालय में हुई। बैठक में विधायक चंद्रदेव महतो की उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने तथा एसआईआर को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। विधायक ने कहा कि एसआईआर के दौरान सभी बुथों पर काफी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जाने की सूचना मिल रही है। ऐसी स्थिति में कार्यकर्ताओं को चौकसी बरतते हुए अपने-अपने भूलों पर सचेत रहने की जरूरत है ताकि एस आई आर में किसी मतदाता का नाम सूची से कटे नहीं। वही संगठन विस्तार के लिए नामांकन अभियान चलाने एवं युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने की बातें कही गई। इस दौरान झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा में क्षेत्र के असंगठित मजदूरों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। बैठक में गणेश महतो, संतोष रवानी, देवाशीष पांडे, सीमा देवी, मंगल महतो, हीरालाल मोदक, अप्पू मिश्रा, शीतल दत्त, सुरजीत चंद्र , आदित्य मुखर्जी मौजूद थे।
—————————————————


राजभवन मार्च में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

बलियापुर: दूधिया गांव में  रविवार को कांग्रेस के जिला अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड में चल रहे एसआईआर अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं को किसी मतदाता का नाम मतदाता सूची से कटे नहीं इसके लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया। वहीं बलियापुर क्षेत्र में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाने को कहा गया। केंद्र सरकार के एमएमडीआर विधेयक के विरुद्ध लोगों को एकजुट करने के साथ-साथ 26 सितंबर को प्रस्तावित राजभवन मार्च में सैकड़ो कार्यकर्ता एवं समर्थकों को शामिल होने की अपील की गई। बैठक में पार्टी के सिंदरी विधानसभा प्रभारी नवनीत नीरज, मनोज हाड़ी, कुर्बान अंसारी, संतोष मोदक, शैलेंद्र सिंह, खैरुन्निसा, नईम अंसारी, मोहम्मद नूरुद्दीन, अखलाक अंसारी, महालाल माझी, संजय मल्लिक आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top