शिक्षक हितों की आवाज बुलंद करने को प्रखंड कमेटी का गठन, गिरधारी बने अध्यक्ष

शिक्षक हितों की आवाज बुलंद करने को प्रखंड कमेटी का गठन, गिरधारी बने अध्यक्ष

डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड प्रगतिशील शिक्षक संघ की गिरिडीह प्रखंड कमेटी का शनिवार को स्थानीय झंडा मैदान में पुनर्गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने की, जबकि संचालन जिला कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया। सर्वसम्मति से गिरधारी प्रसाद यादव को प्रखंड अध्यक्ष, राजकुमार मंडल को सचिव और बिनोद कुमार वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

नई कमेटी में जगदीश दास, भीमलाल प्रसाद वर्मा और रंजीत कुमार को उपाध्यक्ष, निरंजन कुमार राम और अशोक कुमार वर्मा को संयुक्त सचिव तथा रूपलाल कुमार साव और गीता राज को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई। वहीं महेंद्र सिंह को प्रखंड प्रवक्ता बनाया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षक हितों की रक्षा और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से काम करने का भरोसा दिलाया। बैठक में जल्द ही विस्तारित बैठक आयोजित कर कमेटी का विस्तार करने का निर्णय लिया गया।

जिलाध्यक्ष मनोज कुमार यादव और जिला महासचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि संघ प्रदेश के शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखंडों में कमेटियों का पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में 25 सितंबर को बेंगाबाद प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा।

बैठक में वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार वर्मा, पप्पू मंडल, सुरेश प्रसाद, राजेश वर्मा समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top