कतरास-बाघमारा की खबरें:-
दो माह के बाद फुलारीटांड़ में जलापूर्ति शुरू
कतरास(धनबाद):
फुलरीटांड पंचायत अंतर्गत नावागढ़ हरेन्द्र टॉकीज़ के समीप के निवासी पिछले दो महीने से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। रविवार को समाजसेवी राजकुमार यादव ने अपने निजी खर्च से खराब पड़े मोटर पंप की मरम्मत कराई। इसके बाद जलापूर्ति शुरू हुई।
——————————————–
महेशपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ
कतरास:
सरस्वती छात्र क्लब महेशपुर के तत्वावधान में महेशपुर फुटबॉल मैदान में तीन दिवसीय फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ रविवार को हुआ।
मधुबन थाना प्रभारी शुभम कुमार, भाजपा नेता गौरचंद बाउरी, दिनेश महतो, मुखिया प्रतिनिधि हरि साव व पंचायत समिति सदस्य परमानंद उर्फ टिंकू प्रसाद ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।
उद्घाटन मैच लाइन्स क्लब बुदोरा और राजवंशी क्लब ऊपर देवघरा के बीच खेला गया। निर्धारित समय में बुदोरा की टीम ने 1-0 से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच से पूर्व थाना प्रभारी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
आयोजन में सरस्वती छात्र क्लब के प्रकाश रजक, अभिषेक महतो, सूरज सिंह, अजय लाला, रवि रजवार, रोहित रजवार, राहुल रजवार समेत अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।