कतरास के केशलपुर में चाल धंसने से तीन की मौत, कई जख्मी

कतरास के केशलपुर में चाल धंसने से तीन की मौत, कई जख्मी

जलावन के लिए कोयला चुन रहे थे मृतक

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
रामकनाली ओपी क्षेत्र के केशलपुर कुम्हार कुम्हारपट्टी में अवैध खनन के दौरान चाल धंसने से दो महिला समेत तीन की मौत हो गई। मृतकों में मुगिया देवी व झींझीपहाड़ी की एक महिला तथा बेलेंजाबाद निवासी धनंजय शामिल हैं। घटना रविवार सुबह की है। घटना में कई  लोग जख्मी हुए हैं। स्थानीय लोगों ने जख्मियों को मलबे से निकालकर कतरास के निजी अस्पताल में इलाज कराया। स्थानीय लोगो के अनुसार सभी लोग रोजाना की तरह आज भी अवैध उत्खनन स्थल पर जलावन के लिए कोयला चुन व काट रहे थे। तभी आचानक पत्थर व मिट्टी का मलबा सभी के ऊपर गिर गई।  सभी लोग मलबे में दब गए। घटनास्थल के आसपास कोयला निकाल रहे अन्य लोगों ने इसे देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर कुम्हारपट्टी व आसपास के लोग अवैध उत्खनन स्थल की ओर दौड़े। सीआईएसएफ व बीसीसीएल तथा पुलिस प्रशासन को बगैर सूचना दिए अपने स्तर से मलबे मे दबे हुए लोगो को निकालकर भागे।
सूचना पाकर लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। स्थानीय पुलिस ने बताया की ऐसी किसी घटना की जानकारी प्राप्त नही हुई है और ना ही कोई शिकायत मिली है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top