बिजली की समस्या से त्रस्त बाघमारावासी आंदोलन पर उतरे
बाघमारा के इंदिरा चौक को किया जाम, यातायात बाधित
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): गणेशपुर विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब 50 हजार लोग बिजली संकट से परेशान हैं। शुक्रवार शाम को बिजली गुल हुई, तो करीब 36 घंटे के बाद कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद महज कुछ ही घंटे में फिर बिजली चली गयी। बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट भी गहरा गया है। रविवार सुबह दोबारा बिजली गुल होने के बाद लोगों का धैर्य जवाब दे गया और बाघमारा इंदिरा चौक को जाम कर दिया। सड़क जाम के चलते चंद्रपुरा-बाघमारा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया। आंदोलनकारियों की हौसला अफजाई के लिए मौके पर पहुंचे बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो भी धरना पर बैठ गए ।
विधायक ने विधुत विभाग के जीएम से फोन पर बातचीत कर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। जीएम ने कहा की खराबी दूर कर ली गई है, बहुत जल्द बिजली बहाल कर दी जाएगी। जीएम ने कहा कि बाघमारा के लिए एक अलग सब स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। बाघमारा विधायक शत्रुध्न महतो ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की बिजली की समस्या को विधानसभा में उठाया है, लेकिन राज्य की वर्तमान सरकार कोई काम कर ही नही रही है। विधायक के आश्वासन पर लोगों ने सड़क जाम समाप्त कर दिया। धरना पर विजय शर्मा , बैजनाथ यादव , राजू शर्मा , सत्यनारायण पाण्डेय, राजेश गुप्ता, अजय साव , बंटी साव , सुरेश साव , सुजीत राय, भाष्कर सेन गुप्ता, शंकर साव ,अभिषेक गुप्ता, पंकज कुमार, गिरधारीलाल खंडेलवाल ,राहुल गुप्ता ,बिपीन पंडित ,राकेश गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता ,पवन चौधरी ,संजु यादव ,अरूण वर्णवाल सहित कई अन्य लोग शामिल थे।