सेवा संकल्प अभियान को धार देने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

सेवा संकल्प अभियान को धार देने में जुटी भाजपा, कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

हरलाडीह मंडल की कार्यशाला में संगठन मजबूती और जनसेवा पर हुआ मंथन

डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने को लेकर भाजपा हरलाडीह मंडल की कार्यशाला बुधवार को पंचायत भवन मंडरो में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोमनाथ पाण्डेय ने की। कार्यशाला में अभियान के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि के रूप में हरलाडीह मंडल के प्रवासी सुनील पासवान तथा मंडल प्रभारी श्याम प्रसाद उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं से सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी तरीके से संचालित करने और अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर सेवा करना भाजपा कार्यकर्ताओं की प्राथमिकता है। इसके साथ ही संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने पर भी जोर दिया गया।

कार्यशाला में मंडल के गार्जियन मुन्नालाल उपाध्याय, मंडल उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा एवं बुधन हेम्ब्रम, महामंत्री कैलाश वर्णवाल, विकास चौधरी, रिंकी देवी, वासुदेव मादक, प्रदीप मंडल, दिग्विजय, सुनीता देवी, विकास ठाकुर, उत्तम वर्मा, शंकर सिंह, हीरालाल सिंह, जगदीश, संतोष मुर्मू सहित बूथ स्तर के बीएलए-2 एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों को प्रभावी बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top