पीरटांड़ में दुर्गोत्सव की कमान फिर नंदकिशोर के हाथ
नई पूजा समिति गठित, भव्य आयोजन के साथ विजयादशमी पर होगी भजन संध्या
डीजे न्यूज, पीरटांड़ (गिरिडीह) : दुर्गा पूजा के भव्य और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर पीरटांड़ में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुवार को श्री दुर्गा पूजा मंडप परिसर में आयोजित बैठक में पुरानी पूजा समिति को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से नंदकिशोर सिंह को पुनः पूजा समिति का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। इसके बाद वर्ष 2025 में आयोजित दुर्गा पूजा के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। समिति की बकाया राशि एक सप्ताह के भीतर कोषाध्यक्ष के पास जमा करने का निर्देश संबंधित सदस्यों व लोगों को दिया गया।
नई कार्यकारिणी में जयप्रकाश नारायण लाल, अंबिका राय, सुमन कुमार सिन्हा, पूरन राय एवं कैलाश अग्रवाल को परम संरक्षक बनाया गया। विद्याभूषण मिश्रा एवं संजय तिवारी को उपाध्यक्ष, भरत साहू को मुख्य मंच संचालक, अमर तुरी को सचिव, तेजनारायण मेहता को संयुक्त सचिव और रंजीत सिंह को उपसचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अभिषेक कुमार, विनय बर्णवाल एवं नागेन्द्र सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पिंटू साहू एवं मनोहर चौरसिया को पूजा मंत्री, सौरभ तिवारी, विशाल जैन एवं दिलीप तुरी को मनोरंजन मंत्री तथा रितेश मंदिलवार एवं अमित चंद्रवंशी को संगठन मंत्री बनाया गया। संतोष जैन, उमेश रजक एवं संतोष ठाकुर सफाई प्रभारी बनाए गए।
कार्यकारिणी सदस्यों में प्रवीण जैन, बिट्टू स्वर्णकार, मनोज रजक, रौनक श्रीवास्तव, सावन दास, नंदकिशोर सिंह (टीपीके), सचिन जैन, मिलन जैन, सुरेन्द्र महतो, दीपक मंडल, रोशन सिंह, संदीप तुरी, अमित मेहता, रितिक शाह, अमित सहाय समेत अन्य को शामिल किया गया।
बैठक में बताया गया कि समाजसेवी विनोद सिन्हा की ओर से विजयादशमी के मौके पर विशेष कार्यक्रम और भजन संध्या आयोजित कराने का आश्वासन दिया गया है। पूजा के दौरान मंच पर शालीन और मर्यादित कार्यक्रम आयोजित करने पर भी सदस्यों ने सहमति जताई। समिति ने दुर्गोत्सव को भव्य, शांतिपूर्ण और अनुशासित बनाने के लिए सामूहिक रूप से काम करने का निर्णय लिया।