ड्रिलिंग क्षेत्र में चमके आईआईटी-आईएसएम के दो छात्र, 5 हजार डॉलर की अकादमिक स्कॉलरशिप

ड्रिलिंग क्षेत्र में चमके आईआईटी-आईएसएम के दो छात्र, 5 हजार डॉलर की अकादमिक स्कॉलरशिप

डीजे न्यूज, धनबाद : आईआईटी (आईएसएम) धनबाद के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग के दो बीटेक छात्रों प्रियंशी सक्सेना और अभिनव राज का चयन प्रतिष्ठित इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ ड्रिलिंग कॉन्ट्रैक्टर्स (आईएडीसी) अकादमिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए हुआ है। दोनों छात्रों को 5,000 अमेरिकी डॉलर की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी।

प्रियंशी सक्सेना और अभिनव राज पेट्रोलियम इंजीनियरिंग में बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। आईएडीसी की यह स्कॉलरशिप ड्रिलिंग और इससे जुड़े क्षेत्रों में पढ़ाई कर रहे होनहार छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें प्रोफेशनल करियर के लिए तैयार करने के उद्देश्य से दी जाती है।

इस उपलब्धि पर आईआईटी (आईएसएम) के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग विभाग ने दोनों छात्रों को बधाई दी। विभाग ने आईएडीसी का भी आभार जताया कि उसने प्रतिभाशाली छात्रों को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने का मौका दिया।

इस उपलब्धि में आईएडीसी आईआईटी (आईएसएम) स्टूडेंट चैप्टर, एसपीई आईआईटी (आईएसएम) स्टूडेंट चैप्टर, एफआईपीआई आईआईटी (आईएसएम) स्टूडेंट चैप्टर और ऑफिस ऑफ एलुमनी अफेयर्स, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद की भी भूमिका रही। यह उपलब्धि छात्रों को ग्लोबल एक्सपोजर और बेहतर प्रोफेशनल अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में संस्थान के प्रयासों को दर्शाती है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top