मंगल पाठ के साथ बाघमारा में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू

मंगल पाठ के साथ बाघमारा में भादो अमावस्या महोत्सव शुरू

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): राणी सती दादी मंदिर बाघमारा में दो दिवसीय 51वें भादो अमावस्या महोत्सव की शुरुआत भव्य मंगल पाठ के साथ हुई। गुरुवार को आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पाठ वाचिका संगीता सिंघानिया और उनकी टीम ने सुमधुर स्वर में राणी सती दादी का मंगल पाठ किया, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। महोत्सव के दूसरे दिन यानी 11 सितंबर को सुबह मंगल आरती, दादी जी की विशेष पूजा, ज्योत एवं सवामनी भोग और छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। वहीं, दोपहर बाद 4 बजे से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन गायक रोहित गुलाटी (टाटा) द्वारा सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि में महाप्रसाद वितरण के साथ इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन होगा।
​इस आयोजन को सफल बनाने में ‘दादी जी सेवा समिति’ के सदस्यों महेश सर्राफ, सोनू शर्मा, सज्जन पटवारी और रितेश अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top