झामुमो नेता टार्जन का निधन, बलियापुर में शोक की लहर

Advertisements

झामुमो नेता टार्जन का निधन, बलियापुर में शोक की लहर

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता एवं दाड़दाहा निवासी टार्जन हेंब्रम (50 वर्ष) का मंगलवार को निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार थे और धनबाद के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन से बलियापुर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

हेंब्रम के निधन की खबर मिलते ही झामुमो और अन्य राजनीतिक दलों के नेता उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश टुडू, पार्टी के केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, लखी सोरेन, जग्गू महतो, महावीर महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, ईश्वर मरांडी, लक्ष्मी नारायण महतो, लालमोहन महतो सहित झामुमो और भाजपा के कई नेता उपस्थित रहे।

भाजपा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, गौरचंद्र मंडल, गोहीराम पाल, हैदरअली अंसारी, निर्मल रजवार, अजय सिंहां समेत कई कार्यकर्ताओं ने भी उनके परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की। स्व. हेंब्रम के परिवार में उनकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्री लक्ष्मी कुमारी, तथा पुत्र बादल और तूफान हैं, जो उनके निधन से गहरे शोक में हैं।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top