डीसी कार्यालय के समक्ष भाजपा का प्रदर्शन कल

डीसी कार्यालय के समक्ष भाजपा का प्रदर्शन कल

पूर्व सीएम सहित पार्टी के वरीय नेताओं का होगा जुटान

डीजे न्यूज, धनबाद: जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती में हुई धांधली की सीबीआई जांच और निर्दोष छात्रों पर दर्ज फर्जी मुकदमों की वापसी की मांग को लेकर भाजपा धनबाद महानगर के तत्वावधान में गुरुवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला महामंत्री रूपेश सिन्हा ने बताया कि सुबह दस बजे मेमको मोड़ से पैदल मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय जाकर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन का मुख्य नेतृत्व झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं भाजपा झारखण्ड प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही करेंगे। उनके साथ सांसद ढुलू महतो ,  पूर्व सांसद पी एन सिंह,  विधायक राज सिन्हा ,  विधायक रागिनी सिंह, विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष एवं सभी जनप्रतिनिधि व पार्टी
कार्यकर्ता उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top