बरमसिया स्कूल में जश्न का माहौल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षिका  मुनमुन भट्टाचार्य को शिक्षकों ने किया सम्मानित, खुशी से छलके आंसू

बरमसिया स्कूल में जश्न का माहौल, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को शिक्षकों ने किया सम्मानित, खुशी से छलके आंसू

डीजे न्यूज, धनबाद : मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर राजकीयकृत मध्य विद्यालय बरमसिया की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होने पर धनबाद जिले के राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा एवं जिला स्तरीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक संजय कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व उपाध्यक्ष अखिल झारखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ धनबाद के नेतृत्व द्वारा उनके विद्यालय में जाकर मेडल देकर और शॉल ओढ़ाकर एवं मुंह मीठा कर सम्मानित करते हुए ढेर सारी बधाई एवं असीम शुभकामनाएं दी गईं। हम सभी को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार में मिलने वाले प्रशस्ति पत्र और सिल्वर मेडल को दिखाने वक्त खुशी के आंसू छलक पड़े। गर्व का पल था।

इस गौरवान्वित अवसर पर मुनमुन ने पुरस्कार प्राप्त करने के अपने संस्मरण को सुनाते हुए कहा कि चयन के लिए निर्धारित बिंदु अंतर्गत धनबाद जिले के कई अन्य शिक्षक भी कार्य कर रहे हैं। आवश्यकता है उसके डॉक्यूमेंटेशन और प्रेजेंटेशन की प्रक्रिया को सिलसिलेवार तरीके से रखने की। विशेष तौर पर राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न योजनाओं, यथा, निपुण भारत, FLN, इन्क्लूसिव एजुकेशन आदि के साथ-साथ कोई नवाचारी गतिविधि के माध्यम से शिक्षण कार्य को करना।

उन्होंने इन तीन शिक्षकों के साथ-साथ विद्यालय के तथा अन्य शिक्षकों और पदाधिकारियों का भी आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस सम्मान को प्राप्त करने में इन लोगों का बहुत बड़ा योगदान है। अब इस पुरस्कार को प्राप्त कर लेने के बाद और विद्यालय और शिक्षा को बेहतर करने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने आशा और विश्वास के साथ कहा कि आने वाले दिनों में विद्यालय और बेहतर करेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top