एक दो तीन चार दादीजी की जय जयकार से गूंजा कतरास
चार दिनी भादो अमावस्या के निमित निकली भव्य निशान शोभा यात्रा
नयनाभिराम झांकी ने मोहा मन
डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
पारंपरिक परिधान में सिर पर कलश लिए 201 महिलाएं एक दो तीन चार दादीजी की जय जयकार का नारा लगाते हुए, हाथों में 151 निशान पताका लिए चल रहे बच्चे व युवक-युवतियां। इस अदभुत नजारे का साक्षी बने पचगढ़ी बाजार के सैकड़ों लोग। मौका था राणी सती दादी मंदिर कतरास में आयोजित 28 वा चार दिवसीय भादो अमावस्या के पहले दिन मंगलवार को निकाली गई भव्य निशान सह शोभा यात्रा का। कतरास बाजार स्थित भगत सिंह चौक से गाजे बाजे के साथ निकली शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु शहर का भ्रमण करते हुए राणी सती मंदिर पहुंचे। इस दौरान दादीजी के भक्त नाचते झूमते चल रहे थे। शोभा यात्रा में आगे दादीजी की बैनर, उसके पीछे प्रचार वाहन, गणेश, राधा-कृष्ण व अलग-अलग वाहनों में देवी देवताओं की झांकी रखी गई थी। शोभायात्रा में रामगढ का भागडा बैड ताशा पार्टी, सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के छात्रों द्वारा बेहतरीन प्रस्तुति दी। पूरे कतरास शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया जो देखते बन रहा है। हर तरफ सजावट की प्रशंसा हो रही है। आचार्य अजय शर्मा एवं विजय पंडित ने मुख्य यजमान स्नेहल संस्कार अग्रवाल एवं उनकी धर्मपत्नी को पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कराई। पूरे शोभा यात्रा के दौरान पंकज शर्मा ने भक्ति गीत का गायन किया।
पुष्प वर्षा से किया स्वागत
शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। लायंस क्लब कतरास, संकट मोचन मंदिर समिति के तत्वावधान में अलग-अलग जगहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
यात्रा में ये थे शामिल
बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, भाजपा नेता सह जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर सिंह, महेश पासवान, सूर्यदेव मिश्रा, चुना यादव, राजेश केडिया, प्रदीप सोनी, हरि अग्रवाल, डीएन चौधरी, सुशील अग्रवाल, विनोद जलान, भगवती सोनी, दीपक अग्रवाल, विजय चौधरी, पप्पू राजगढ़िया, मनी शर्मा, सुभाष बंसल, सोनू चौधरी, थानेदार प्रवीण कुमार सदल बल शोभा यात्रा के साथ चल रहे थे।