सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : सतीश केडिया

सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड की राजनीति को अपूरणीय क्षति : सतीश केडिया

जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

डीजे न्यूज, गिरिडीह : जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से सुदिव्य कुमार सोनू को याद किया तथा उनके व्यक्तित्व, राजनीतिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि झारखंड ने राजनीतिक क्षितिज पर चमकता हुआ एक सितारा खो दिया है। सुदिव्य कुमार सोनू केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार थे। वे गुरुजी के सपनों का झारखंड बनाने को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे और राज्य के विकास के लिए सक्रिय रूप से काम करते थे।

उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन केवल गिरिडीह ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अपने व्यक्तिगत जीवन में उन्होंने पिता समान बड़े भाई को खो दिया है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।

कांग्रेस नेता अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू जैसा जनप्रतिनिधि शायद ही गिरिडीह को अब तक मिला हो। उन्होंने अपने अल्प कार्यकाल में ऐसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए, जिनकी मिसाल गिरिडीह के इतिहास में लंबे समय तक दी जाएगी। उनका असमय चले जाना बेहद दुखद है और अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि वे हमारे बीच नहीं हैं।

श्रद्धांजलि सभा में मोहम्मद अली खान, मोहम्मद शमीम समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे और दिवंगत मंत्री के साथ बिताए समय एवं उनके कार्यों को याद किया।

इस अवसर पर नरेश वर्मा, अजय सिंहा, नागेश्वर मंडल, मनीर, महेश भगत, निजामुद्दीन, गुलाम सरवर, सरफराज अंसारी, सोहेल, बेलाल हुसैनी, नदीम अख्तर, इतवारी वर्मा, एहसान, संतोष वर्मा, दिनेश पप्पू, चांद राशिद, सिकंदर, शबीर खान, अवैश अहमद, मोतीलाल शास्त्री, तौशिफ, मोनु, अल्ताफ, अफसर, चांद, शहजाद, अफताब, शहजादा, ऐनुल, कपिल देव राय, पप्पू पांडे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top