मंत्री इरफान संग कांग्रेस के सह प्रभारी बेला प्रसाद पहुंचे सुदिव्य साेन के आवास, परिजनों से मिल दी सांत्वना
डीजे न्यूज, गिरिडीह : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। उनके निधन के बाद सोमवार को कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने गिरिडीह पहुंचकर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना प्रकट की।
गिरिडीह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड राज्य के सह प्रभारी बेला प्रसाद और भूपेंद्र मरावी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी आदि स्वर्गीय मंत्री सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे।
आवास पर नेताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मौजूद जिला अध्यक्ष सतीश केडिया, धनंजय सिंह, नरेश वर्मा समेत कार्यकर्ताओं और परिजनों की आंखें नम नजर आईं। इसके बाद बेला प्रसाद, भूपेंद्र मरावी, डॉ इरफान अंसारी ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी परिवार के साथ खड़ी है और उनके प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है।