नावागढ़ के पंकज लाला को जमीन के लिए जान से मारने की धमकी, पुलिस से शिकायत
डीजे न्यूज, बाघमारा(धनबाद) : नावागढ़ निवासी पंकज लाला को जमीन को लेकर जान से मारने की धमकी मिली है। पंकज लाला ने इसकी शिकायत मधुबन थाना प्रभारी से की है। उन्होंने दोषी व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
पंकज लाला ने मधुबन थाना प्रभारी को जो लिखित शिकायत की है उसके अनुसार रविवार की सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर उनके मोबाइल पर अरविंद लाला ने फोन किया और जान से मारने की धमकी दी। अरविंद लाला ने कहा कि उनलोगों के पैतृक जमीन पर उनका कोई हिस्सा नहीं है। ज्यादा हमसे उलझोगे तो नावागढ़ तुम्हारे घर आकर तुम्हे जान से मार देंगे। पंकज लाला ने बताया कि इससे उन्हें काफी चिंता और डर हो गया है। इस कारण उन्होंने थाना प्रभारी से कानूनी कार्रवाई करते हुए सन्हा दर्ज करने की अपील की है ताकि भविष्य में उनका और उनके परिवार के जानमाल की रक्षा हो सके। अरविंद लाला फिलहाल एचई स्कूल रोड ममता शिवम अपार्टमेंट में रहते हैं।