बलियापुर में 21 को होगा करम महोत्सव
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद) : झारखंड सांस्कृतिक विकास मंच बलियापुर की बैठक आज रविवार की शाम केंदवाटांड़ में संपन्न हुई। बैठक में करमा पर्व के अवसर पर बलियापुर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बलियापुर प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 21 सितंबर को करमा महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में त्रिलोचन महतो, भजन लाल महतो, दिगंबर महतो, सुनील महतो, अधर सहीस, प्रेम महतो आदि मौजूद थे।