शादी से मुकर कर भागने वाले झरिया के युवक को चतरा पुलिस ने पूर्वी टुंडी में दबोचा

शादी से मुकर कर भागने वाले झरिया के युवक को चतरा पुलिस ने पूर्वी टुंडी में दबोचा

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : शादी से मुकर कर लगभग पांच महीने से भाग रहे झरिया निवासी एक युवक को चतरा पुलिस ने पूर्वी टुंडी पुलिस की मदद से रविवार को धर दबोचा।

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चतरा टाउन थाना के एसआई व मामले के अनुसंधानकर्ता मो कासिम ने बताया कि झरिया के रहने वाले मो वसीम नामक युवक की शादी चतरा में लगभग छः महीने पहले तय हुई थी। लड़की के परिजनों द्वारा शादी की पुरजोर तैयारी चल रही थी और वे लाखों रुपए खर्च कर चुके थे। इसी दरम्यान युवक शादी से मुकर गया। लड़की के परिजन शादी करने के लिए बार बार आग्रह करने लगे लेकिन वह नहीं माना। अंततः थक हार कर युवती के पिता ने चतरा थाना में उक्त युवक के खिलाफ दिनांक 14 अप्रैल को शादी से मुकरने व धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज कराया। अनुसंधान कर्ता द्वारा आरोपी युवक को थाना बुलाने पर भी वह हाजीर नहीं हुआ और पुलिस को धोखा देते रहा। रविवार को आरोपी युवक अपने भाई और एक अन्य व्यक्ति के साथ कार पर सवार होकर गोविंदपुर साहिबगंज सड़क होते हुए गुजरने की सूचना पर रेकी कर रहे चतरा थाना की पुलिस ने पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार के साथ धर दबोचा। चतरा पुलिस ने बताया कि मामला चतरा थाना का है। इसलिए पुलिस आरोपी को चतरा लेकर जायेगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करेगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top