स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दी गई नि:शुल्क दवाएं

स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की हुई जांच, जरूरतमंदों को दी गई नि:शुल्क दवाएं

डीजे न्यूज, गोविंदपुर,धनबाद : ऊपर बाजार स्थित लक्ष्मी नर्सिंग होम में रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि वरीय अधिवक्ता एवं नागरिक समिति की संरक्षक जया कुमार ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सराहनीय पहल है। निजी क्लिनिकों को भी जनसेवा और लोक कल्याण की भावना से इस तरह के शिविर आयोजित करने चाहिए।

शिविर में करीब 70 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। डॉ. शौर्य कुमार, डॉ. जीवन कुमार, डॉ. शुभम, डॉ. उदय कुमार सिंह, डॉ. नौशाद अली खान एवं डॉ. निशांत ने मरीजों को अपनी चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं।

इस दौरान मरीजों के हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, ब्लड ग्रुप, यूरिक एसिड एवं बीएमडी की नि:शुल्क जांच की गई। इसके अलावा बीपी और वजन की भी जांच की गई। चिकित्सकों की सलाह के अनुसार मरीजों को नि:शुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। अन्य लैब जांच में भी मरीजों को 50 प्रतिशत तक की विशेष छूट दी गई।

आयोजकों ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top