शिक्षक दिवस समारोह के साथ गोल टैलेंट सर्च एग्जाम का शुभारंभ

शिक्षक दिवस समारोह के साथ गोल टैलेंट सर्च एग्जाम का शुभारंभ

डीजे न्यूज, धनबाद : कोयलांचल में विगत 25 वर्षों से लगातार मेडिकल व इंजीनियरिंग की तैयारी कराते आ रही छात्रों और अभिभावकों के बीच भरोसेमंद व विश्वसनीय संस्थान गोल ने मेमको मोड़ स्थित गोल एम्पायर में सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर शिक्षक दिवस को सैकड़ों छात्रों एवं शिक्षकों के साथ सेलिब्रेट किया। साथ ही उपस्थित सभी शिक्षकों को गोल ने सम्मानित किया।

इस अवसर पर सभी शिक्षक-गण ने अपने-अपने उद्गार व्यक्त किए और बताया कि गोल के शिक्षक केवल विषय का ज्ञान ही नहीं, बल्कि नैतिकता एवं भावनात्मक सहयोग भी देते हैं।

धनबाद केंद्र निदेशक संजय आनंद ने बताया कि इस बार का शिक्षक दिवस इस मायने में भी खास है कि इस वर्ष री-नीट परीक्षा में भी हमारे छात्रों ने शानदार सफलता हासिल की। जबकि एक छोटे से शहर धनबाद से प्रति वर्ष अच्छी संख्या में छात्र मेडिकल एवं इंजीनियरिंग में सफलता का परचम लहरा रहे हैं।

विदित हो कि गोल के 29 वर्षों के सफर में गोल संस्थान के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक श्री बिपिन सिंह के मार्गदर्शन में अब तक 19,000 से ज्यादा छात्र डॉक्टर बनकर देश के साथ विदेशों में भी सेवाएं दे रहे हैं। संजय आनंद ने बताया कि छात्रों की लगन, अभिभावकों का भरोसा एवं गोल की अनेक रिजल्ट-ओरिएंटेड गतिविधियों का ही परिणाम है कि संस्थान के छात्र सफल ही नहीं, बल्कि टॉप रैंकर भी बन रहे हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड एवं अन्य राज्यों के मेधावी छात्रों को अवसर देने के उद्देश्य से गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (GTSE) का शुभारंभ किया गया। कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं। विगत 13 वर्षों से झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ एवं उत्तर प्रदेश में आयोजित इस परीक्षा के माध्यम से सैकड़ों छात्रों ने मेडिकल एवं इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की है।

गोल टैलेंट सर्च एग्जाम (GTSE) की परीक्षा दो चरणों में होगी। पहला चरण प्री-टेस्ट ऑफलाइन प्रतिदिन 11 बजे से गोल एम्पायर, मेमको मोड़, धनबाद एवं विभिन्न विद्यालयों में चल रहा है। वहीं 27 सितंबर को प्री-टेस्ट ऑनलाइन आयोजित होगा। चयनित छात्रों की मेगा मुख्य परीक्षा 31 अक्टूबर 2026 को जोन मुख्यालय में ऑफलाइन होगी, जिसमें करीब छह राज्यों के हजारों छात्र शामिल होंगे। चयनित छात्रों को लैपटॉप, वॉच, टैब एवं अन्य पुरस्कारों के साथ-साथ गोल इंस्टीट्यूट के क्लासरूम कोर्स में 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। परीक्षा के बाद सेमिनार के माध्यम से मेडिकल, इंजीनियरिंग एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा करियर संबंधी मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

संस्थान के एकेडमिक एवं एडमिनिस्ट्रेटिव हेड दीपक कुमार एवं भारती सिन्हा ने बताया कि हमें अपने सभी उपस्थित एवं अनुपस्थित शिक्षकों पर गर्व है, जो देश के विभिन्न हिस्सों से आकर यहां के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे रहे हैं।

छात्रों ने भी अपने शिक्षकों के लिए केक काटा एवं उनके मार्गदर्शन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। शिक्षक सम्मान समारोह को सफल बनाने में अरुण जी, सुनील जी, उमेश जी, पूजा जी, दिलीप जी, वसीम जी एवं अन्य ने अहम भूमिका निभाई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top