ग्रामीण एसपी ने पूर्वी टुंडी थाना का किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

ग्रामीण एसपी ने पूर्वी टुंडी थाना का किया निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी, धनबाद : –ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने शनिवार को पूर्वी टुंडी थाना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय एवं पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी नीतीश कुमार तथा अंचल पुलिस निरीक्षक साजिद हुसैन सहित थाना के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने थाना में दर्ज मामलों, लंबित कांडों, अनुसंधान की प्रगति तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और गंभीर मामलों में तत्परता के साथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा अपराध की रोकथाम के लिए सूचना तंत्र को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीण एसपी को क्षेत्र की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। एसपी ने पुलिसकर्मियों को पूरी जिम्मेदारी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने तथा आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत करने का निर्देश दिया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top