शिक्षा से समाज में बड़ा बदलाव  लाते हैं शिक्षक : अशोक कुमार सिंह

शिक्षा से समाज में बड़ा बदलाव  लाते हैं शिक्षक : अशोक कुमार सिंह

डीजे न्यूज, धनबाद: +2 उच्च विद्यालय, नगरकियारी में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अशोक कुमार सिंह ने प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह सहित सभी शिक्षकों को विशेष रूप से सम्मानित किया।
जिले के गैर-आवासीय विद्यालयों में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान प्राचार्य डा. मीरा सिंह सम्मानित हो चुकी हैं।
अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों में जज्बा हो तो शिक्षा के माध्यम से समाज में बड़ा बदलाव संभव है। इसमें जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) की भूमिका भी महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय ने अपनी उपलब्धियों से पूरे गोविंदपुर प्रखंड का मान बढ़ाया है। वर्ष 2016 से उन्होंने इस विद्यालय को गोद ले रखा है और इसके विकास में उनका सहयोग निरंतर जारी रहेगा।

जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि एजाज अहमद ने कहा कि प्रभारी प्राचार्य डॉ. मीरा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय लगातार श्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है।

मौके पर एसएमसी अध्यक्ष प्रदीप मोदी, उपाध्यक्ष गुलाबी देवी, प्रद्युम्न लायक, विपिन मंडल, अशोक मालाकार, अजय मालाकार सहित दर्जनों अभिभावक उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top