समाज का आधार स्तंभ हैं शिक्षक: जैसिंथा टॉरो “जनरेशन राइज” नामक नाटक ने मोहा मन

समाज का आधार स्तंभ हैं शिक्षक: जैसिंथा टॉरो

“जनरेशन राइज” नामक नाटक ने मोहा मन

डीजे न्यूज, धनबाद: कार्मल स्कूल, धनबाद में शनिवार को शिक्षक दिवस का आयोजन उत्साह और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर प्राचार्या सिस्टर जैसिंथा टॉरो, मैनेजर  सिस्टर श्रेया ,उप-प्राचार्या सिस्टर सेवरिन, को-ऑर्डिनेटर सिस्टर अमला एवं सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
प्राचार्या सिस्टर जैसिंथा टॉरो ने शिक्षकों को समाज का आधार स्तम्भ बताते हुए कहा कि  शिक्षक केवल करियर ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र और आत्मविश्वास का निर्माण करते हैं। वे असफलता को दृढ़ संकल्प में बदलकर बच्चों को सही दिशा और चुनौतियों से लड़ने का साहस देते हैं। युवा मन को निखारने वाले शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के मुख्य स्तंभ हैं।
प्रार्थना नृत्य के साथ शुरू हुए समारोह में कक्षा 7 से 11 के विद्यार्थियों ने ऊर्जावान नृत्य प्रस्तुत किए। पीढ़ियों के बदलाव पर आधारित नाटक “जनरेशन राइज” और एक विशेष स्पोर्ट्स परफॉर्मेंस का मुख्य आकर्षण रहे। छात्रों ने गीतों व भाषण  के जरिए गुरुओं के प्रति आभार जताया। शिक्षकों के सम्मान में केक काटा गया और विद्यार्थियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए।
कार्यक्रम का समापन कक्षा 12 के शानदार ‘ग्रैंड फिनाले’ नृत्य और कक्षा 11 की छात्रा स्वास्तिका द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
CISCE संबद्ध विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा ली जाने वाली ‘शिक्षकों की प्रतिज्ञा’ प्राचार्या सिस्टर जैसिंथा टॉरो द्वारा सभी शिक्षकों को दिलाया गया।
निष्ठा एवं सत्यनिष्ठा: शिक्षण व्यवसाय में सर्वोच्च मानकों, निष्पक्षता और पूर्ण समर्पण को बनाए रखना।
सर्वांगीण विकास: विद्यार्थियों के बौद्धिक, भावनात्मक, नैतिक और रचनात्मक सामर्थ्य का पोषण करना।
चरित्र निर्माण: भावी पीढ़ी का सही मार्गदर्शन कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक और राष्ट्र-निर्माता बनाना।
निरंतर अधिगम: स्वयं निरंतर सीखते हुए छात्रों को मूल्यों, सहानुभूति और उद्देश्य के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top