ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में गूंजे कान्हा के भजन, कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

ठाकुर कुल्ही दुर्गा मंदिर में गूंजे कान्हा के भजन, कृष्ण जन्मोत्सव में झूमे श्रद्धालु

डीजे न्यूज, धनबाद : ठाकुर कुल्ही स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति की ओर से हर्षोल्लास के साथ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत भजन-कीर्तन से हुई। गायक सुरेश श्रीवास्तव, जय शंकर ठाकुर और शैलेश श्रीवास्तव ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण का गुणगान किया। तबले पर तापस सिकदर ने संगत की। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिरस में डूबे नजर आए।

मंदिर परिसर में ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भजनों पर झूमते हुए कृष्ण जन्मोत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के समापन के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

जन्माष्टमी महोत्सव को सफल बनाने में दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह, सचिव विकास राय, प्रद्युत कुमार राय, विमल कुमार, ओम शंकर ठाकुर, उमेश जायसवाल, अमित कुमार, प्रसून पांडे, रंजीत जायसवाल, संजय मिश्रा, राजकुमार शर्मा, जयंत मिश्रा, सुशील मिश्रा, भोला नाथ पांडे, मनोज सिंह, विजय कुमार, संतोष रजक, शुभम मिश्रा, सुमित पाठक, विजय दे, अप्पू चौरसिया, संजोग भगत, सूरज भदानी, अरविंद बर्नवाल सहित समिति के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top