रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला सुरक्षित, अगली तारीख पर आएगा अदालत का निर्णय
डीजे न्यूज, धनबाद : बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड मामले में शनिवार को प्रस्तावित फैसला नहीं सुनाया जा सका। धनबाद की MP/MLA अदालत ने मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। अब अदालत द्वारा निर्धारित अगली तारीख को इस चर्चित हत्याकांड में निर्णय सुनाया जाएगा।
मामले में हर्ष सिंह और नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा को आरोपी बनाया गया है। अदालत में केस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सुनवाई पूरी होने के बाद अब निर्णय सुरक्षित रखा गया है। नंदकिशोर सिंह उर्फ मामा इस मामले में पहले से जेल में बंद है।
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसले को लेकर लंबे समय से आरोपी पक्ष, परिजनों और मामले से जुड़े लोगों की नजर अदालत की कार्रवाई पर थी। शनिवार को फैसला टलने के बाद अब सभी की निगाहें अदालत की अगली निर्धारित तारीख पर टिकी हैं। अदालत के निर्णय के बाद ही मामले की आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।