विविध खबरें:-
भाकपा माले की कर्माटांड़ पंचायत कमेटी गठित
बलियापुर: कर्माटांड़ पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय ढांगी के प्रांगण में शुक्रवार को भाकपा माले की बैठक गणेश महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज विधेयक का पुरजोर विरोध करते हुए लोगों को इस काले कानून के खिलाफ एकजुट होने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान पार्टी की शाखा कमेटी का गठन किया गया जिसमें लालचंद महतो को सचिव एवं विकास कुमार महतो को सह-सचिव बनाया गया। बैठक में राजा राम रवानी, बनमाली कुंभकार, मथुरा प्रसाद महतो, प्रभु दयाल महतो, मुंगाराम महतो, जीतू महतो, रोहित महतो आदि थे।
—————————————————
धरना में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील
बलियापुर: एमएमडीआर विधेयक के खिलाफ 7 सितंबर को प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने को लेकर झामुमो ने शुक्रवार को धालधोवा में बैठक की। पार्टी के केंद्रीय सदस्य जग्गू महतो एवं पर्यवेक्षक महावीर महतो ने धरना में अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील लोगों से की। मौके पर निर्मल रजवार, राजेंद्र हेंब्रम, देवीलाल मुर्मू, विनोद मुर्मू आदि थे।
—————————————————–
धोखरा में करम महोत्सव आयोजित करने का निर्णय
बलियापुर: करम पर्व को लेकर धोखरा काली मंदिर प्रांगण में शुक्रवार की शाम ग्रामीणों की बैठक हुई। बैठक में मंदिर प्रांगण में संस्कृतिक करम महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मौके पर नरेश कुमार महतो, विश्वनाथ महतो, भागवत महतो, विनोद रजवार, चंद्र मोहन महतो, निरंजन महतो, हरि रवानी, मंटू महतो, किस्तो गोराई, मिहिलाल आदि थे।