बच्चों की अद्भुत और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से वातावरण हुआ कृष्णमय

बच्चों की अद्भुत और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों से वातावरण हुआ कृष्णमय

डीजे न्यूज, धनबाद: इस्कॉन के तत्वावधान में न्यू टाउन हॉल, धनबाद में शुक्रवार की देर शाम भव्य श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने देवकी नंदन भगवान श्री कृष्ण का विधिवत अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रभु से समस्त धनबादवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक नृत्य एवं श्रीकृष्ण लीला पर आधारित सुंदर नाटक ने उपस्थित सभी श्रद्धालुओं एवं दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की अद्भुत प्रतिभा और भक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को कृष्णमय और भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर शारदा सिंह ने उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को पुरस्कृत एवं प्रोत्साहित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top