कतरास  व आसपास की खबरें:-

कतरास  व आसपास की खबरें:-

भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को देख भावविभोर हुए भक्त

डीजे न्यूज, कतरास (धनबाद):
कतरास कोयलांचल के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को जन्माष्टमी हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को पालने में झूला झुलाया। इसके बाद पुजारी द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जयकारा लगाया।
तिलटांड़ शिव मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को पालने में झुलाकर विधिवत पूजा-अर्चना की।
पोस्ट ऑफिस स्थित राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट की गई। यहां पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं सहित श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। आयोजन को सफल बनाने में सौरव सिंह, राहुल रजक, उत्तम चौरसिया, अमर राजगढ़िया, ऋषभ, जीत, पृथ्वी सहित अन्य श्रद्धालुओं का सराहनीय योगदान रहा।
भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को सुंदर प्रतिमाओं और मनमोहक झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। मुराईडीह कॉलोनी , बाघमारा ठाकुर बाडी, हरिणा, डुमरा, फुलारीटांड सहित कई मंदिरों के आसपास मेले का भी आयोजन किया गया, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी और मनोरंजन किया। जैसे-जैसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का समय नजदीक आया, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती गई। “जय कन्हैया लाल की” और “हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। भक्ति, आस्था और उल्लास के इस संगम ने कतरास कोयलांचल की जन्माष्टमी को खास बना दिया।
—————————————————–

 

पानी टैंकर ग्रामीणों को समर्पित

कतरास: फुलारीटांड़ पंचायत में पानी की समस्या के समाधान के लिए आशाकोठी निवासी समाजसेवी जय प्रकाश यादव ने पहल शुरू की है। उन्होंने अपने स्तर से पानी का टैंकर उपलब्ध कराकर शुक्रवार को पंचायतवासियों को समर्पित किया। इसका शुभारंभ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर नावागढ़ मोड़ स्थित पुराना शिव मंदिर परिसर से किया गया। उन्हाेंने कहा कि पंचायत के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए सेवा भावना से अपने स्तर से पानी टैंकर उपलब्ध कराया है। कहा कि आसपास के पंचायतों के जरूरतमंद लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिलेगा। पंचायत में किसी भी तरह की समस्या की जानकारी मिलने पर हरसंभव मदद का प्रयास करते रहेंगे। मौके पर चैंबर ऑफ कॉमर्स नावागढ़-खरखरी-महेशपुर के सचिव संजय दूबे, बिनोद रवानी, बबिता देवी, लाखो चौहान, मुकेश सोनार, शिव चौहान, महबूब खान, मुकेश केशरी, भारत यादव, बल्लू यादव, चंदन यादव, धनश्याम कुमार, पप्पू कुमार, राकेश चौहान आदि उपस्थित थे।
—————————————————

एसओपी की कार्यप्रणाली से अवगत हुए कर्मी

कतरास: त्रैमासिक सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बीसीसीएक के ब्लॉक-II क्षेत्र के सम्मेलन कक्ष में शुक्रवार को आयोजित कार्यशाला में कर्मियों को नवीनतम एसओपी/कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। असैनिक विभाग द्वारा आयोजित कार्यशाला में क्षेत्रीय असैनिक अभियंता साक्षी रेनी होरो, क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रशासन),ब्लॉक-II क्षेत्र पी के झा, क्षेत्रीय प्रबंधक वित्त शशांक शेखर जायसवाल, प्रबंधक मा. सं हेमंत कुमार हेना, सहायक असैनिक अभियंता गोपाल दास, असैनिक विभाग के कर्मचारी, ठेकेदार उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top