झारखंड में पेट्रोल और डीजल के दाम 38 पैसे बढ़े
डीजे न्यूज, धनबाद : तेल कंपनियों ने पेट्रोल, डीजल और एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 38 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी सिर्फ झारखंड में हुआ है। तेल कंपनियों का डिपो बदलने के कारण आपूर्ति परिवहन में वृद्धि के कारण यह बढ़ोतरी हुई है।
इस बढ़ोतरी के साथ ही पेट्रोल की कीमत जो पहले 105.26 रुपये प्रति लीटर थी, वह बढ़कर 105.64 रुपये हो जाएगौँ। इसी तरह डीजल 100.49 रुपये से बढ़कर 100.87 रुपये प्रति लीटर हो गई है। एक्सपी95 (एक्ट्रा प्रीमियम) की कीमत भी 38 पैसे बढ़कर 114.55 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं, एक्स्ट्रा ग्रीन की कीमत 105.99 रुपये से बढ़कर 106.37 रुपये प्रति लीटर होगी। डिपो से पेट्रोल पंप की दूरी के आधार पर इस दर में और वृद्धि हुई है।
नई दरें गुरुवार सुबह छह बजे से लागू हो गई है।